जुड़वां बच्चों में साल भर का अंतर:इन भाई-बहन के जन्म में सिर्फ 15 मिनट का गैप, लेकिन जन्मदिन और साल सब अलग



 बेहद रोचक और तमाम खूबसूरत संयोगों से भरी हुई इस दुनिया में कई बार ऐसे वाकये पढ़ने, देखने और सुनने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वाकया है कैलिफोर्निया में जुड़वा बच्चों का। इनका जन्मदिन अलग-अलग साल में मनाया जाएगा।

ऐसे बहुत कम मामले ही होते हैं, जब दो जुड़वां बच्चों का जन्म इस तरह हुआ हो। दरअसल, एक बच्चे ने 11:45 बजे जन्म लिया, वहीं दूसरे बच्चे ने ठीक 12 बजे दुनिया में कदम रखा। इस तरह के वाकये से जुड़ी इन बच्चों और मां की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

31 दिसंबर की रात फातिमा ने दिया दो बच्चों को जन्म
साल 2021 के आखिरी दिन फातिमा मैड्रिगल को शाम लेबर पेन हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात 11:45 बजे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके करीब 15 मिनट बाद एक बेटी को जन्म दिया। यही वजह है कि एक बच्चे का जन्म 2021 में हुआ, वहीं दूसरे बच्चे का जन्म 2022 में।फातिमा को मालूम न था कि अलग-अलग साल में पैदा होने के कारण उनके बच्चे रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी बनने जा रहे हैं। वायरल फोटो में दोनों बच्चे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्ट पर कई लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। कई अन्य यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए लिखा है कि यह बेहद विचित्र मामला है।




डॉक्टर और महिला भी हैरान
अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी इस घटना से चौंक गए। वहीं, इस संयोग से मां और पिता भी हैरान रह गए। कपल ने बेटी का नाम आयलिन रखा है।

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार अमेरिका में हर साल करीब 1 लाख 20 हजार ट्विंस जन्म लेते हैं, जिनमें से केवल 3% ही इस तरह का संयोग रहता है। मां फातिमा ने कहा, 'मैं आश्‍चर्य में हूं और खुश हूं कि मेरी बेटी मध्‍यरात्रि को पैदा हुईं।'



Comments

Popular posts from this blog

6 Facts So Unbelievable You'll Accuse Us of Lying

Savitribai Phule Birth Anniversary: Pioneer of Girl Child's Education in India

Happening and Exciting Places in Beautiful Jaipur where you can go on your next Visit !!!