2022 में क्या होने वाला है? देश-दुनिया का हर शख्य भविष्य में झांकना चाहता है. तो आइये जानते हैं कि 16वीं सदी के ज्योतिषी नास्त्रेदमसने भविष्य को लेकर क्या कहा है. कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने 1555 में प्रकाशित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' में और 942 काव्यात्मक चौपाइयों के जरिए भविष्यवाणी की थी. - नास्त्रेदमस ने साल 2022 में यूरोप में युद्ध जैसे हालात पैदा होने, भुखमरी और अराजकता के कारण लोगों की जानें जाने की भविष्यवाणी की है. - नास्त्रेदमस ने यूरोप और यूके में प्रवासियों के संकट और उसके बड़े राजनीतिक मुद्दे बनने की भी चेतावनी दी है. यह स्थितियां हिंसा, युद्ध और सशस्त्र संघर्ष को बढ़ाएंगी.परमाणु बम मचाएगा तबाहीI
स्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा जिसकी जह से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके अलावा धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है।
2021 में दुनिया भर में, देशों ने राजनीतिक अस्थिरता देखी है, कोरोनोवायरस महामारी और गैस की आपूर्ति में कमी के कारण मुद्रास्फीति में उछाल आया है, जिससे खाद्य और ऊर्जा बिलों की कीमतें बढ़ रही हैं. बढ़ी हुई ऊर्जा मांग और रूस से कम गैस निर्यात और फ्रांस से कम आपूर्ति के परिणामस्वरूप ब्रिटेन में 12 महीनों से भी कम समय में थोक गैस की कीमतों में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई. तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान में भी बड़ी संख्या में लोग भूखमरी से जूझ रहे हैं.
एआई प्रौद्योगिकी की ताकत
ऐसा प्रतीत होता है कि नास्त्रेदमस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय की भविष्यवाणी की थी. प्रौद्योगिकी पिछले कुछ दशकों में इस हद तक विकसित हुई है कि यह जानना कठिन है कि निकट भविष्य में क्या विकास होगा, लेकिन नास्त्रेदमस ने सुझाव दिया कि एआई प्रौद्योगिकी के उदय के माध्यम से मनुष्य 'अमर' बन जाएंगेl
धरती पर होगा उथल-पुथल
नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में कई डरावनीं बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि इस साल धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐस्टरॉइड की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी चट्टानें गिरेंगी जिसकी वजह से भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने के चलते भारी नुकसान होगा।
दुनिया में छा जाएगा अंधेरा
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में तबाही मचने के बाद शांति आएगी। इससे पहले दुनिया में 72 घंट के लिए अंधेरा छा जाएगा। उन्होंने कहा कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच हो रही जंग एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगी। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेंगे इंसानों पर हमला
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में चौंकानी वाली बात कही है। उन्होंने कहा है कि साल 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन इंसानों पर नियंत्रण कर सकता है। साल 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाला कंप्यूटर राज करेगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को समाप्त कर देंगे।
भूमध्य सागर में हो सकता है धमाका
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बड़े धमाके की आशंका जताई है। भविष्यवाणी के मुताबिक, मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के टेस्ट के दौरान यह बड़ा धमाका हो सकता है।
Comments
Post a Comment