दूध पीने के कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए?
घर में जब भी मछली बनती है, तो पेरेट्स सबसे पहले कहते हैं कि आज कोई दूध नहीं पिएगा। पेरेंट्स का कहना है होता है कि दूध पीने के बाद मछली खाने से या फिर मछली खाने के बाद दूध पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। हम में से कई लोग उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग इस बात को मिथ्य समझते हैं। लेकिन क्या यह बात सच में मिथ है ? अगर आपके मन में मछली और दूध से जुड़े सवाल जैसे- क्या दूध पीने के बाद मछली नहीं खानी चाहिए? मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?, दूध पीने के बाद कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए? इत्यादि सवाल हैं, तो परेशान न हों। आज हम इसे लेख में आपको मछली और दूध से जुड़े इन्हीं सवालों के जबाव देने जा रहे हैं।
दूध पीने के बाद कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए? / मछली खाने के कितनी देर बाद दूध पी सकते हैं ?
खाने के करीब 4 घंटे या फिर उससे अधिक समय के बाद दूध का सेवन करें। कोशिश करें कि अगर आप रात में मछली खा रहे हैं, तो दिन में दूध पी लें। वहीं, अगर आप दिन में मछली खा रहे हैं, तो रात में दूध पिएं। यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इससे मछली और दूध के मिश्रण से होने वाली एलर्जी प्रक्रिया से बच सकेंगें। इन दोनों खाद्य पदार्थों के सेवन के बीच करीब 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि आप एक ही दिन में इन दोनों का सेवन करने से बचें। यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
Comments
Post a Comment