गर्मियों में ये साड़ियां रखेंगी आपको कूल और स्टाइलिश........👍👌
1 . कोटा डोरिया
इस साड़ी को राजस्थानी कोटा साड़ी के नाम से जाना जाता हैं। इस साड़ी को गर्मी में ज्यादातर पहना जाता हैं ,इस साड़ी में आराम मिलता हैं और ये काफ़ी लाइट वेट की साड़ी होती है और जो इसका बोर्डर हैं वो एट्रेक्टिव होता है। सबसे बढ़िया बात कि इस साड़ी को हर उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं।
2 . तांत साड़ी
बंगाल की फेमस तांत साड़ी पहनना महिलाओं को काफी पसंद होता है। ज्यादातर महिलाएं कॉटन साड़ी और तांत साड़ी दोनों को एक समझती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। दोनों में काफी अंतर होता है, दरअसल तांत साड़ी आमतौर पर कॉटन कपड़ों की ही बनी होती है, लेकिन इसका पल्लू और बॉर्डर काफी खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया जाता है। तांत साड़ी को फ्लोरल, पैस्ले और अन्य डिजाइन के साथ बुना जाता है, जो विभिन्न तरह के कलरफुल पैटर्न में मौजूद होती हैं। जब महिलाएं इसे पहनती हैं तो खूबसूरत लुक आता है।
3 .संबलपुरी साड़ी
सम्बलपुरी साड़ी एक पारम्परिक हाथ से बनी इकत साड़ी है, जिसमें ताना और कपड़ा बुनाई से पहले रंगे होते हैं। सांबलपुरी साड़ी पारंपरिक रूपांकनों के अपने समावेश के लिए जानी जाती है। शंख (खोल), चक्र (पहिया), फूला (फूल), इन सभी का मूल प्रतीक ओडिया रंग लाल काला और सफेद होता है, जो भगवान कालिया (जगन्नाथ) के चेहरे के रंग के साथ-साथ असली ओडिया संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Comments
Post a Comment